Jaunpur News : गैरजमानती वारण्ट के वांछित चढ़े पुलिस के हत्थे
पुष्पेन्द्र सिंह
केराकत, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा अपराध एवं अपराधियों एवं वाँछित वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व सीओ केराकत के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में थाना केराकत कोतवाली पुलिस द्वारा प्र0नि0 केराकत लक्ष्मण पर्वत के नेतृत्व मे उ0नि0 हैदर अली द्वारा दो अभियुक्तों को जिसके ऊपर न्यायालय द्वारा गैरजमानती वारंट जारी किया गया था, को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

गिरफ्तार हुए अभियुक्तों का नाम मो0 कयूम पुत्र कल्लन खान नि0 गौसपुर, सुभाष पुत्र हरिहर यादव नि0 नरहन बताया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 लक्ष्मण पर्वत, उ0नि0 हैदर अली, का0 रंजित यादव, का0 अमित पटेल शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















