Jaunpur News : फरार चल रहे चार वारण्टी गिरफ्तार
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। अपराध पर नियंत्रण एवं शान्ति व्यवस्था कायम रखने में सतत् प्रयत्नशील थानाध्यक्ष संजय सिंह के निर्देशन में सरपतहां पुलिस ने थाना क्षेत्र में फरार चल रहे चार वारण्टियों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक राम नारायण गिरी, सच्चिदानंद, लालता प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद तथा हेड कांस्टेबल अजय सिंह, चंदन सिंह, कांस्टेबल हरेंद्र यादव, आशु चौधरी के साथ थाना क्षेत्र के फरार चले वारंटी अभियुक्त भुसौड़ी निवासी दिनेश सिंह पुत्र ओम प्रकाश एकडला निवासी मेवा लाल केवट पुत्र ढंगू केवट ऊंचगांव निवासी सुरेंद्र बहादुर सिंह पुत्र उदयराज सिंह तथा करीमपुर बिंद निवासी सभापति पुत्र बुझारत को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय को भेजा गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















