HomeJaunpurJaunpur News : केराकत के पत्रकारों में आक्रोश, एसडीएम को पत्रक सौंप...

Jaunpur News : केराकत के पत्रकारों में आक्रोश, एसडीएम को पत्रक सौंप की कार्यवाही की मांग

Jaunpur News : केराकत के पत्रकारों में आक्रोश, एसडीएम को पत्रक सौंप की कार्यवाही की मांग

उचित कार्यवाही न होने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन को होंगे बाध्य
पुष्पेन्द्र सिंह
केराकत, जौनपुर। पत्रकार को देश का चौथा स्तंभ कहा जाता है परंतु आलम यह है कि लगभग रोज दर रोज देश के कोने कोने से पत्रकारों पर उत्पीड़न का मामला देखने व सुनने को मिल ही जाता है। ऐसा ही एक मामला बलिया में पत्रकारों साथ हुआ जिसको लेकर प्रदेश भर के पत्रकार में आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

इसी कड़ी में केराकत पत्रकारों का एक समूह उपजिलाधिकारी कार्यालय पर शुक्रवार को दोपहर साढ़े 12 बजे पत्रकार संघ केराकत अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में बलिया जनपद के पत्रकार के साथ हुए उत्पीड़न के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया। गौरतलब है कि बलिया जिले में भ्रष्ट सरकारी अफसरों की सरपरस्ती में फल फूल रहे शिक्षा माफियाओं ने विगत दिनों बलिया जनपद के बोर्ड का पेपर लीक कर दिया, खूब माल कमाया। जनकारी होने पर पत्रकारों ने अपने गोपनीय सूत्रों से साक्ष्य जुटाकर पेपर लीक की खबर को प्रमुखता से छाप दिया।

खबर छपते ही अधिकारियों की किरकिरी बढ़ गयी जिससे खुन्नस खाये नौकरशाहों ने पत्रकार अजित ओझा, दिग्विजय सिंह, मनोज गुप्ता के ऊपर संगीन धाराओं में फर्जी मुकदमा दर्ज कर बर्बर कार्यवाई किया। पत्रकारों के ऊपर हुई बर्बरता से क्षुब्ध केराकत तहसील के पत्रकारों ने उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया को मुख्यमन्त्री और राज्यपाल को सम्बोधित एक पत्रक देकर पत्रकार उत्पीड़न के आरोपियों के खिलाफ कार्यवाई की माँग किया। वहीं उचित कार्यवाई न होने पर प्रदेश स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दिया। इस अवसर पर केतन विश्वकर्मा, रामजनम पटेल, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, अवनीश वर्मा, योगेन्द्र यादव, दिलीप विश्वकर्मा, अनूप शुक्ला, आरिफ अंसारी, फिरोज अंसारी, धीरज सोनी, अरविंद यादव, पुष्पेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, प्रभात यादव, रामफेर शर्मा समेत तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read