Jaunpur News : किशोरी से दुष्कर्म के मामले में वांछित गिरफ्तार
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र में अपराधियों तथा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय पुलिस ने किशोरी से बलात्कार के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार सोमवार को थानाध्यक्ष संजय सिंह को सूचना मिली कि नाबालिग किशोरी से दुराचार के मामले में वांछित अभियुक्त गौसपुर तिराहे पर मौजूद है।

सूचना पर तत्परता दिखाते हुए थानाध्यक्ष संजय सिंह, हेड कांस्टेबल अमित सिंह, मुकेश यादव, अनिल सिंह व कांस्टेबल कृष्ण मुरारी के साथ मौके पर पहुंचकर गये और तत्परता दिखाते हुए युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा नाम पता पूछे जाने पर उसने अपना नाम पता थाना क्षेत्र स्थित बुढ़ूपुर नवाबाद निवासी गुड्डू पुत्र महेन्द्र बताया। गौरतलब हो कि उक्त गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ स्थानीय थाने में धारा 376डी/506 व 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत है। प्रकरण में पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को चालान न्यायालय भेज दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















