Jaunpur News : भाजपा महिला मोर्चा ने किशोरियों व महिलाओं को किया जागरूक
संगोष्ठी में नैपकिन के साथ आयरन व कैल्शियम का किया गया वितरण
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। केन्द्र में बीजेपी सरकार के 8 साल पूरे होने पर बीजेपी की महिला मोर्चा ने सोमवार को केराकत ब्लाक क्षेत्र की किशोरियों और युवतियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्या ने किशोरियों और युवतियों के हित के लिए चलाई जा रही केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार किशोरियों और महिलाओं को स्वस्थ और सशक्त बनाने के लिए कृत संकल्पित है। करीब दो सौ किशोरियों और युवतियों में नैपकिन, आयरन, कैल्शियम और अल्बेंडाजोल का टैबलेट वितरित किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता महिला मोर्चा की केराकत मंडल अध्यक्ष वंदना सिंह और संचालन महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सोनिया गिरि ने किया। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डा. एके सिंह, कंचन सिंह, अजय सोनकर शास्त्री, गीता देवी सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















