Jaunpur News : खबर छापने पर डाक्टर ने पत्रकार से किया दुर्व्यवहार
पत्रकार ने अधीक्षक को पत्रक सौंप की कार्यवाही की मांग
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का कवरेज करने पहुंचा था पत्रकार
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। खिलाफ खबर छापने पर तमतमाए डाक्टर ने सोमवार को पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार किया। डाक्टर के दुर्व्यवहार से क्षुब्ध पत्रकार ने सीएमओ समेत केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डा. एके सिंह को भी अवगत कराया है जिस पर उन्होंने डाक्टर से स्पष्टीकरण मांगा है।

मालूम हो कि एक पत्रकार ने केराकत ब्लाक के जयगोपालगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात एक डाक्टर के अस्पताल से गायब रहने की दो दिन पहले खबर छापी थी। जिसे पढ़कर डाक्टर साहब तिलमिला गये। जानकारी के मुताबिक तभी से वे उक्त पत्रकार को तलाश रहे थे। सोमवार को जब उक्त पत्रकार अस्पताल पर आरोग्य मेला की खबर का कवरेज करने पहुंचा तो डाक्टर साहब का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने पत्रकार को अपशब्द कहे और अस्पताल परिसर से भगा दिया। घटना से क्षुब्ध पत्रकार ने फोन कर सीएमओ से शिकायत की। साथ ही केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डा. एके सिंह को भी घटना से अवगत कराया। उन्होंने उक्त डाक्टर से इस मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















