HomeJaunpurJaunpur News: सुजानगंज ब्लाक के 4 बूथों पर मतदान सम्पन्न

Jaunpur News: सुजानगंज ब्लाक के 4 बूथों पर मतदान सम्पन्न

  • सुजानगंज ब्लाक के 4 बूथों पर मतदान सम्पन्न

  • शिक्षक एवं स्नातक मिलाकर 1206 मतदाताओं ने किया मतदान

तेजस टूडे सं.
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के चार बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ। स्नातक के लगभग 2405 मतदाताओं में से लगभग 1029 मतदाताओं ने मतदान किया तथा शिक्षक के लगभग 216 मतदाताओं में से लगभग 177 मतदाताओं ने मतदान किया मतदान के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट सूर्य कांत पाण्डेय बूथ पर तैनात रहे। पूरी प्रक्रिया पर निगरानी करते रहे। वहीं मौके पर शुभांशु कटियार उपजिलाधिकारी मछलीशहर ने मतदान स्थल पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश अपने कर्मचारियों को दिये। मतदान केन्द्र पर थानाध्यक्ष सुजानगंज अमित पांडेय अपने पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

 

 

 

 

 

Must Read