Jaunpur News : सदर व मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में सकुशल सम्पन्न हुआ मतदान
अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाकर मतदान कराने का आरोप, पुलिस ने किया जब्त
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के विभिन्न पोल बूथों पर सोमवार को मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। सभी बूथों पर सुरक्षा का पोख्ता इंतजाम था। सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लग गई थी। महिलाएं, पुरुष और युवा कतारबद्ध होकर तमाम बूथों पर सुबह से बारह बजे तक भीड़ दिखी और फिर करीब 3 बजे के बाद पुनः मतदाता मतदान के लिए घर से निकले।

प्रत्येक बूथ पर सपा और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होता दिख रहा है। कहीं-कहीं बसपा का भी वर्चस्व है परंतु किसी भी मतदाता की खामोशी लोगो को अनायास ही बेचैन कर देती है। थानाध्यक्ष देवानंद रजक ने बताया कि कहीं भी कोई विवाद नहीं हुआ। पूरा चुनाव सकुशल संपन्न हो गया। लोगों ने तीन युवकों पर लगाया फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने का आरोप। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष देवानंद रजक का कहना है कि अभी किसी प्रकार का साक्ष्य नहीं मिला है। मौजूद लोगों के कहने पर जांच पड़ताल की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













