Jaunpur News : मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के रहे कड़े इंतजाम
केराकत, जौनपुर। 7वें व अंतिम चरण में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के खास इंतजाम किये गये थे। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पर्याप्त संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी। उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया, क्षेत्रधिकारी शुभम तोदी व प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए दिखे।

क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने मतदान केंद्रों पर जाकर बूथ पर बने बूथ एजेंटों की फोटो खींचकर बोले कि आप लोगो की फोटो इसलिये खिंची जा रही हैं कि यदि बूथ पर किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई तो सबसे पहले आप लोगो पर मुकदमा किया जायेगा। यह आपकी की जिम्मेदारी है। मतदान पर शांतिपूर्वक मतदान होना चाहिए। जो लोग मतदान कर चुके हैं, उन्हें यहाँ बैठने नहीं दिया जाना चाहिए और न ही आप लोग बैठेंगे। आप एजेंट हैं और एजेंट वाला कार्य करें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













