HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनायी गयी विवेकानन्द...

JAUNPUR NEWS : सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनायी गयी विवेकानन्द जयन्ती

JAUNPUR NEWS : सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनायी गयी विवेकानन्द जयन्ती

दिव्य प्रेम सेवा मिशन का स्थापना दिवस मनाया गया
जौनपुर। दिव्य प्रेम सेवा मिशन जौनपुर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानन्द जयंती व सेवा मिशन स्थापना दिवस सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर जौनपुर इकाई के सदस्यों ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को भोजन कराया एवं स्वामी जी के जीवन पर आधारित धार्मिक पुस्तकें वितरण किया।

सेवा मिशन के सह संयोजक सुभाष चंद्र अग्रहरि ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 12 जनवरी को मिशन परिवार सेवा दिवस के रूप में मिशन संस्थापक आशीष भैया के निर्देशानुसार सेवा कार्य करते आ रहे हैं। युवा शक्ति संयोजक अमन ने स्वामी विवेकानन्द के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए स्वामी जी के जीवन से मिलने वाली प्रेरणा को बताया। इस अवसर पर रूपेश रघुवंशी शिवा, महेंद्र पांडेय, रहबर अब्बास, रविन्द्र सेठ, राहुल सिंह, अनिकेत सेठ, वैभव श्रीवास्तव, कन्हैया जी, रवि चौबे आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read