मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज के साथ होगी भव्य कवि गोष्ठी: मृदु
विशाल रस्तोगी
बिसवां, सीतापुर। संक्रांति समारोह के अंतर्गत 14 जनवरी शनिवार को ग्रामसभा भारी में कवि गोष्ठी सहित विविध आयोजन होंगे। उक्त अवसर पर प्रातः 9 बजे से श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में आर.के. वर्मा एवं केदारीलाल वर्मा के निर्देशन व पुजारी रामनरेश मौर्य के संयोजन में वैदिक यज्ञ संपन्न होगा। पूर्वान्ह 11 बजे से बाबा छोटे लाल बाल विद्यालय परिसर में मधुकांत मौर्य के सौजन्य व अनिल मौर्य के निर्देशन में खिचड़ी भोज आयोजित किया जा रहा है। अपरान्ह 2 बजे से संस्कार भारती बिसवां के तत्वावधान तथा घनश्याम शर्मा के संयोजन में कवि गोष्ठी का आयोजन होगा।
कवि गोष्ठी में संस्थाध्यक्ष भगवत शरण श्रीवास्तव, पद्मकांत शर्मा प्रभात, शिवानंद दीक्षित, संदीप मिश्र सरस, रामकुमार सुरत, विजय रस्तोगी, पंकज मौर्य, हरीशंकर मौर्य, अशोक पुष्प, श्रीमती सरोज गुप्त, रामदयाल धूरिया, रामदास रतन, अरविंद मधुप, धर्मेन्द्र धवल, अरुण गंवार, श्रीपाल मिश्र, अनामिका वर्मा ज्योत्सना, राजेश बाजपेयी प्रसून, संजय सांवरा, संदीप अनुरागी, लता श्रीवास्तव एवं विकलांग साथी ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु कांत मिश्र सहित अन्य अनेक कवि भाग लेंगे। समारोह के संरक्षक व मार्गदर्शक कमलेश मौर्य मृदु ने यह जानकारी देते हुये उक्त समारोह में उपस्थित होकर सभी आयोजनों को सफल बनाने का आह्वान किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












