HomeSultanpurबल्दीराय बार एसोसिएसन ने दो दिन न्यायिक कार्यों से विरक्त रहकर किया...

बल्दीराय बार एसोसिएसन ने दो दिन न्यायिक कार्यों से विरक्त रहकर किया हड़ताल

बल्दीराय बार एसोसिएसन ने दो दिन न्यायिक कार्यों से विरक्त रहकर किया हड़ताल

तहसील परिसर में अधिववक्ताओं व वादकारियों के तीन सूत्रीय समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी सहित अधिकारियों को दिया ज्ञापन
जयशंकर द्विवेदी/धर्मेन्द्र सिंह
बल्दीराय/सुल्तानपुर। बार एसोसिएशन तहसील बल्दीराय के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी बल्दीराय सहित अधिकारियों को तहसील में तीन बिंदुओं की मूल समस्याओं को अति शीघ्र दुरुस्त करवाने की मांग की है।

जिसके परिपेक्ष्य में दो दिन का हड़ताल अधिवक्ताओं ने घोषित कर दिया। बार एसोसिएसन अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने उपजिलाधिकारी बल्दीराय व तहसीलदार बल्दीराय से तीन बिंदुओं के समस्याओं को अतिशीघ्र निराकरण करवाने की मांग की है। जिसके उपलक्ष्य में दो दिन का हड़ताल किया गया है। ज्ञापन में कार्यालय के पास लगा हैंडपम्प जो कि दूषित जल दे रहा है व अनेक बीमारियों का निमंत्रण दे रहा है तथा उपजिलाधिकारी आवास के पास बना शौचालय गन्दगी से भरा पड़ा है, जिससे लोगों में अनेक संक्रामक बीमारियों के फैलने का बड़ा खतरा है।

तहसील बनने के छः वर्ष बीतने के बाद भी उपनिबंधक कार्यालय का गठन नही हुआ है जिससे रजिस्ट्री आदि के कार्य हेतु तहसील वासियों को सुल्तानपुर अथवा मुसाफिरखाना जाना पड़ता है। अतएव उपनिबंधक कार्यालय का गठन करवाने का मांग किया है। अधिवक्ताओं अपने मांगपत्र में कहा है कि अधिवक्ताओं व वादकारियों के लिए उक्त तीनों बड़ी समस्याएं हैं। जिनका निवारण प्राथमिकता पर होना जनहित में आवश्यक है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सचिव ध्रुवराज पांडेय, पवन द्विवेदी, आनंद तिवारी, अनिल कुमार यादव, बीयन शुक्ला सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read