Jaunpur News : छुट्टा जानवरों से ग्रामीण परेशान, जिम्मदारों ने कहा- नहीं है जानवर
प्रधान व सचिव ने समस्या का समाधान कागज पर ही कर दिया
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक के रामपुर कटाहित गांव में छुट्टा पशुओं का आतंक इतना बढ़ गया है कि किसानों को अपनी तैयार फसल बचाने के लिए रात्रि भर रतजगा करना पड़ता है। ग्राम सचिव और प्रधान द्वारा अधिकारियों को शिकायत करने पर भेजी गई रिपोर्ट में गांव में छुट्टा पशुओं की मौजूदगी एक सिरे से खारिज कर मामले को रफा दफा कर दिया है।

उक्त गाव निवासी सुनील पांडेय द्वारा विकास खण्ड कार्यालय मछलीशहर में प्रार्थना पत्र देकर गांव में घूम रहे आवारा पशुओं से हो रही फसल की क्षति से राहत दिलाने की मांग की गई थी। बीडीओ मछलीशहर द्वारा ग्राम प्रधान तथा ग्राम सचिव को मामले के निस्तारण की जिम्मेदारी सौंपी गई। उक्त दोनों जिम्मदारो ने मामले का निस्तारण करते हुए गांव में छुट्टा पशुओं के गांव नहीं होने की रिपोर्ट भेज दी जबकि गावके किसान पशुओं को लेकर बहुत ही परेशान हैं। प्रधानमंत्री जी भी चुनावी रैली में छुट्टा पशुओं के रख रखाव के लिए आश्वासन अपने हर चुनावी भाषण में दिए थे किंतु अधिकारियों को इससे कोई सरोकार नहीं है। सिर्फ कागज पर छुट्टा पशुओ को हटाकर शांत बैठ गए। खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन का कहना है कि चूंकि जानवर घूमते रहते है। जब शिकायत की गई थी तो उस समय नहीं रहे होंगे। देवरिया और सहनी गांव में दो गौशाला नयी बनी है शीघ्र ही गांव से जानवरों को पकड़वाकर गौशाला में भेजा जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














