Jaunpur News : पुल निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
963199
Jaunpur News : पुल निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
आक्रोशित ग्रामीणों ने काम बंद कराकर प्रदर्शन कर जताया विरोध विनोद कुमार केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सिहौली गांव में एक नाला पर पुलिया का कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा 45 लाख रुपये की लागत से पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा है। उक्त पुल निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार को हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने कार्य में लगे लेबर को भी वहां से हटा दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उच्च स्तर की सामग्री पुल निर्माण में लगती है तो कार्य होने देंगे वरना कार्य रुका रहेगा। बताते चलें कि पुल निर्माण का कार्य एक ठीकेदार द्वारा किया जा रहा है।
यहां पुल निर्माण कार्य मे घटिया सामग्रियों का उपयोग किया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने के बाद दर्जनों ग्रामीण यहां पहुंच कर विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पुल निर्माण में घटिया सामग्रियों का उपयोग करने के आरोप में निर्माण कार्य बंद करा दिया। विरोध कर रहे मिट्ठू गिरी ने बताया कि इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से होने के बाद भी यहां पुल निर्माण कार्य मे काफी अनियमितता बरती जा रही है। इस पुल से प्रतिदिन सैकड़ो वाहनों का आवागमन होता है।
उसके बावजूद इस पुल के निर्माण में आठ एक के मसाले व घटिया ईंट से हो रहा रहा है। इस कार्य में 8 व 10 एमएम का सरिया का उपयोग किया है है। वहीं लोकल सीमेंट और मरे हुए पत्थर की गिट्टी का भी उपयोग किया जा रहा है। इस कारण यह पुल निर्माण के बाद कभी भी धंस सकती है। विरोध करने वालों में श्यामनाथ गिरी, बृजेश सिंह, अमलधारी, संजय नगर, सूरज यादव, संतोष यादव, सुनील यादव सहित आदि प्रमुख रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।