वेतन न मिलने से नाराज कर्मचारियों ने की हड़ताल कई इलाकों से नहीं उठा कूड़ा आरके शर्मा बरेली। नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा के शहर से विदा होते ही संविदा सफाईकर्मी हड़ताल पर चले गये। सफाईकर्मियों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा वेतन का पैसा नहीं मिलता है। कर्मियों ने परेशान होकर सोमवार को शहर से कूड़ों का उठान बंद कर दिया। कर्मचारियों ने नगर आयुक्त निधि गुप्ता को शिकायती पत्र देकर बताया कि ठेकेदार पूरा वेतन का पैसा नहीं देता। कर्मियों ने परेशान होकर सोमवार को शहर से कूड़े का उठान बंद कर दिया।
कर्मचारियों ने नगर आयुक्त निधि गुप्ता को शिकायती पत्र देकर बताया कि ठेकेदार नगर निगम से 10000 प्रति कर्मचारी का लेता है लेकिन ठेकेदार काम करने वाले सफाईकर्मियों को प्रति व्यक्ति केवल 5000 ही देता है, इसलिए आज हड़ताल कर दी और कूड़े की गाड़ियों को डेलापीर पर खड़ा कर दिया गया। कर्मचारियों ने ठेकेदार के खिलाफ नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में रवि, राजू, रामजी लाल, गुड्डू, सोनू, आशीष, आदेश आदि ने बताया कि राजेंद्र नगर रोड, कर्मचारी नगर, शास्त्री नगर, संजय नगर, चौपला, कुदुकाना, एयरपोर्ट के इलाके शामिल हैं जिसमें कूड़ा नहीं होता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।