Jaunpur News : दवा लेने गये युवक को दबंगों ने पीटकर किया लहूलुहान
963167
Jaunpur News : दवा लेने गये युवक को दबंगों ने पीटकर किया लहूलुहान
विनोद कुमार केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के से शेखजादा मोहल्ला निवासी किशन सोनकर पुत्र पप्पू सोनकर दवा लेने के लिए कस्बे के ठाकुरद्वारा के सामने एक दवा की दुकान पर गया कि पहले से ही घात लगाए दबंगों ने अपने साथियों के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज कर लाठी डंडे व राड से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घटना की सूचना पाकर परिजनों ने घायलवस्था में इलाज हेतु सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित घटना की शिकायत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केराकत से करके उचित कार्यवाही करने मांग किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।