HomeJaunpurJaunpur News : रामलीला में अंगद-रावण संवाद देख दर्शक हुए रोमांचित

Jaunpur News : रामलीला में अंगद-रावण संवाद देख दर्शक हुए रोमांचित

Jaunpur News : रामलीला में अंगद-रावण संवाद देख दर्शक हुए रोमांचित

बक्शा, जौनपुर। स्थानी क्षेत्र के भूतहा गांव में रविवार को आदर्श श्री राम सीता धर्म मण्डल रामलीला समिति के तत्वावधान में बाली वध, अंगद रावण संवाद का भावपूर्ण मंचन हुआ। रविवार रात की रामलीला के मंचन में अंगद रावण से कहता है कि हे रावण! मैं राम का दूत बनकर आया हूं। राम का संदेश है कि आप सीता मैया को ससम्मान सहित वापस पहुंचा दीजिये। नहीं तो लंका का विनाश निश्चित है। इस पर रावण क्रोध में आकर कहता है कि जो तुम्हारे पिता बाली को मार दिया उन्हीं की तरफ से गुणगान कर रहे हो।

इसके बाद अंगद-रावण में काफी संवाद के बाद अंगद अपना पैर जमा कर कहते हैं कि अगर तुम्हारे दरबार में जो सबसे ताकतवर हो, वह मेरा पैर उठाकर दिखाये तो आप जैसा कहेंगे, हम वैसा करेंगे। बारी-बारी सभी पैर उठाने लगे लेकिन किसी से भी पैर नहीं उठा। इसके बाद रावण उठता है और अंगद का पैर उठाने चलता है। जिस पर अंगद कहते हैं कि मेरे पैर छूने से क्या फायदा। अगर छूना है तो प्रभु श्रीराम के पैर को छुएं जो आपको क्षमा कर सकते हैं। यह दृश्य देखकर दर्शक रोमांचित हो उठते हैं और श्रीराम व अंगद का जयकारा लगाने लगते हैं जिससे पूरा पण्डाल गुंजायमान हो उठता है। इससे पूर्व रामलीला का शुभारम्भ पूर्व बीडीसी सुनील सिंह ने श्रीराम व माता सीता की आरती करके किया। रामलीला में आये गायक व एक्टर जितेन्द्र झा ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष सत्यम सिंह, मयंक सिंह, प्रबन्धक मनोज श्रीवास्तव, बाबादीन, सत्य प्रकाश सिंह, अंशु सिंह, बब्बू सिंह, पूर्व प्रधान राजेश सिंह, सोनू सिंह, पंकज सिंह, सौरभ सिंह, हरिकेश सिंह, स्वामी सिंह आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read