HomeJaunpurJaunpur News : पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया...

Jaunpur News : पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया शोक

Jaunpur News : पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया शोक

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सोमवार को निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं सहित जिले में शोक की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में नगर के ताड़तला स्थित प्रधान कार्यालय पर श्री गणपति पूजा महासमिति ट्रस्ट द्वारा शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान पूर्व रक्षामंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखा गया।

मुख्य ट्रस्टी संजीव यादव ने कहा कि नेता जी को धरतीपुत्र की संज्ञा से सुशोभित किया गया और उनका सम्मान सभी पार्टियों द्वारा किया जाता रहा। नेता जी का जाना पूरे देश के लिये अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। इस मौके पर अध्यक्ष संजय जाडवानी, अरशद कुरैशी, नवीन सिंह बसगोती, दीपक जावा, विशाल खत्री, पवन दूबे, प्रिंस सेठ, आशीष बोस, आदर्श श्रीवास्तव, रंजीत गुप्ता, पवन मोदनवाल, मुकेश साहू आदि मौजूद रहे। संचालन विशाल खत्री ने किया।
इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर शेख नुरुल हसन मेमोरियल सोसायटी के मुख्य कार्यालय पर शोकसभा आयोजित की गई। इस मौके पर समाजसेवी एएम डेजी, सत्यम यादव, प्रमोद मौर्या, अरशद, टोनी खान, जावेद, गोरखनाथ, गोगा भाई, राकेश, पप्पू आदि ने 2 मिनट मौन रखकर शोक व्यक्त किया।

गौराबादशाहपुर संवाददाता के अनुसार, समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रक्षामंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव का सोमवार की सुबह निधन हो गया। जिसकी सूचना मिलते ही अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में गौरव शिक्षा संस्थान धर्मापुर में शोकसभा हुई। श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में पिछड़ों को जीने की राह पर चलने की प्रेरणा देने वाले नेता जी का जीवन संघर्ष ही एक लम्बी दास्तां रहा। उनके रक्षा मंत्री कार्यकाल में भी देश के वीर सपूतों के लिये कई डिसीजन लिया गया। शोक सभा में डा. राम अवध यादव, डा. राजपति यादव, डा. शकुन्तला यादव, छोटे लाल यादव, प्रधानाचार्य शिव सहाय यादव, जनार्दन यादव, साहब लाल यादव, चन्द्र भूषण यादव, बृजभूषण यादव, महेन्द्र प्रताप यादव, वीरेन्द्र प्रताप यादव, राजेन्द्र यादव, विजय यादव, केशव प्रसाद यादव, रामशंकर यादव, जियाराम मास्टर साहब, मोती लाल यादव, रामप्रवेश यादव एडवोकेट, सूबेदार यादव एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read