Jaunpur News : पुलिस व बदमाश में हुई मुठभेड़, इनामिया गिरफ्तार
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान शातिर गौ तस्कर 25 हज़ार के इनामिया बदमाश उमेश चन्द यादव को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान जिले के शाहगंज सरपतहां पुलिस को संयुक्त ऑपरेशन में यह सफलता मिली है जो 7 जनपदों में अपराध का आतंक फैला रखा था। जिसे पुलिस ने धर दबोचा है।
पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से वह घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस जेल भेजने की कार्रवाई में जुट गई। जनपद में लंगड़ा ऑपरेशन के तहत हुई बदमाश की गिरफ्तारी के मामले में जनपद और अन्य 7 जनपदों में गो तस्करी का इसका अवैध कारोबार चलता था। पुलिस के अनुसार जिले के हुसैनाबाद तिराहे के पास चेकिंग के दौरान यह सफलता मिली है। पुलिस को आता देख बदमाश फायरिंग करने लगा। पुलिस की फायरिंग से पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार कराया गया। बदमाश के पास से पुलिस ने देसी तमंचा, जिंदा कारतूस, मोबाइल और एक बाइक बरामद किया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













