HomeJaunpurJaunpur News : चोरों के चोरी करने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में...

Jaunpur News : चोरों के चोरी करने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

Jaunpur News : चोरों के चोरी करने का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

चोर कई बार चोरी की घटना को दे चुके हैं अंजाम, पुलिस पकड़ने में असफल
अमित कुमार गुप्ता
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बजरंगनगर चौकी अंतर्गत कोईलारी बाजार के सुरकपुर में आर्या अलंकार मंदिर के नाम से सुभाष सेठ के दुकान में बीती रात चोरों ने चोरी की मगर कुछ भी चुराने में असफल रहे। जानकारी के अनुसार सुभाष सेठ आर्य अलंकार आभूषण नाम से कोइलारी सुरकपुर में दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं।

रोज की भांति दुकान बंदकर अपने घर चले गये। मध्यरात्रि के समय चार की संख्या में चोरों ने दुकान के पीछे दीवार में सेंध काटने के पश्चात लोहे के दरवाजे एवं चैनल गेट को तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और बड़े ही आराम से चोरी करने का प्रयास किया हालंकि तिजोरी का लाॅकर तोड़ने की कोशिश करने लगे। मगर तिजोरी के लाॅकर को न तोड़ सकें। चोरों के हाथ जब कुछ नहीं लगा तो पास में रखे सामान को ही नुकसान कर चले गये। चोरी की सारी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा मे कैद हो गयी। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी।

मगर घटना की फुटेज को नुकसान नहीं पहुंचा। सुभाष सेठ ने बताया कि इस तरह की यह उनके साथ 8वीं या 10वीं घटना है। इसके पहले भी उनके ऊपर घर जाते समय कई बार जानलेवा हमला हो चुका है। दुकान के अंदर भी चोरी हो चुकी है जिसमें उनका काफी नुकसान हुआ है। हर बार घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को देने के बाद भी किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई और न कोई अपराधी गिरफ्तार हुआ जिस कारण चोरों का मनोबल बढ़ गया है।

वहीं थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह से पूछा गया तो मामले की जानकारी को संज्ञान लेते हुए बताया कि चोरी का प्रयास हुआ है अभी तहरीर नहीं पड़ी है। बीती रात फिर से उन्होंने घटना को अंजाम दिया। वहीं सुभाष सेठ ने बताया कि तिजोरी के अंदर का सामान तो सुरक्षित बच गया है। मगर दुकान में तोड़ फोड़कर दुकान को नुकसान पहुंचाया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read