Jaunpur News : पीड़ित ने एसआई सुदामा पर लगाये गम्भीर आरोप, कहासुनी का वीडियो वायरल
क्षेत्राधिकारी से मिलकर विवेचक बदलने व एसआई के खिलाफ कार्यवाही की उठाई मांग
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। जनपद पुलिस की इन दिनों सोशल मीडिया पर लगभग हर सप्ताह एक ना एक वीडियो वायरल हो रहा है जिससे जौनपुर पुलिस की पूरे जनपद में किरकिरी हो रही है। ऐसा ही एक वीडियो चंदवक थाना अंतर्गत बलुआ गांव का वायरल हो रहा है जिसमें साफ साफ देखा जा रहा है कि कैसे महिलाओं के बीच पुलिस द्वारा अपशब्द भाषा का प्रयोग किया जा रहा है।
पीड़ित मंगलवार की सुबह क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा से मिलकर मुकदमे में विवेचक बदलने के साथ एसआई सुदामा प्रसाद पर दंडात्मक कार्यवाही की मांग उठाया। पीड़ित बंश नारायण पुत्र स्व. मुकुंदी निषाद निवासी बलुआ ने बताया कि मैं शारीरिक रूप से अस्वस्थ व बीमार रहता हूं। उपरोक्त मुकदमे न्यायालय के आदेशानुसार पंजीकृत किया गया है। जिसके बाबत विवेचक बदलने के संबंध में पुलिस अधीक्षक को पत्रक दिया गया है। उन्होंने बताया कि चन्दवक थाने में तैनात कथित विवेचक सुदामा प्रसाद नशे में धुत होकर रविवार की देर शाम मेरे घर बलुआ पहुंचकर मेरे परिवार को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर मारने पीटने लगे।
आने का कारण पूछने पर एसआई ने बताया कि उपरोक्त मुकदमे का विवेचना कर रहा हूं जबकि एसआई सुदामा प्रसाद से न्याय पाना मुश्किल है इसलिए उपरोक्त मुकदमे के विवेचक को बदलकर अन्य थाने से विवेचना कराई जाय। बता दें कि इससे पहले भी एसआई सुदामा प्रसाद की दबंगई के चर्चे मीडिया की सुर्खियां बनी रही है। लगता है कि मीडिया में बने रहना उनकी आदत बन गई है। कई बार शिकायतों के बाद भी एसआई सुदामा प्रसाद पर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्यवाही न करना पुलिस प्रशासन पर सवालिया निशान खड़ा करता है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












