महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बरों की दी गई जानकारी
ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद महिला थाना पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त हेल्प डेस्क कर्मी द्वारा पति-पत्नी के कुल 2 जोड़ों के पारस्परिक विवाद को सुलझाया गया। इसी प्रकार थाना जैतपुर हेल्प डेस्क कर्मी द्वारा पति-पत्नी के 1 जोड़े के पारस्परिक विवाद को सुलझा कर राजी खुशी विदाई कराई गई।
मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना मालीपुर एन्टीरोमियो टीम उप निरीक्षक अमलेश यादव, कांस्टेबल अमन चौधरी, महिला कांस्टेबल नन्दनी द्वारा ग्राम ताराखुर्द में, थाना इब्राहिमपुर एन्टीरोमियो टीम उप निरीक्षक ब्रह्मानन्द सिंह, महिला कांस्टेबल आरती सिंह द्वारा, महिला थाना एन्टीरोमियो टीम थानाध्यक्ष महिला थाना, महिला कांस्टेबल गीता यादव, महिला कांस्टेबल अजोरी, महिला कांस्टेबल छाया द्वारा मालीपुर रोड शहजादपुर में तथा थाना बेवाना से हेड कांस्टेबल नवीन सिंह व महिला होमगार्ड अर्चना विश्वकर्मा द्वारा महिलाओं, बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया।
जनपद के समस्त थानों की एन्टीरोमियो टीमों द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाने, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराने हेतु शासन द्वारा जारी महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन 1090, यूपी–112, 181, 1076 आदि नंबर युक्त पैंपलेट वितरित कर निरन्तर जागरूक किया जा रहा है।
साथ ही गली, मोहल्लों ,बाजारों, सडकों पर बेवजह घूम रहे लड़कों, शोहदों से पूछताछ कर बेवजह इधर-उधर न घूमनें की सख्त हिदायत दी गयी। वर्तमान में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए बताया गया कि किसी अन्जान व्यक्ति से अपना ओटीपी शेयर न करें।यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो वह तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करायें। जनपद में बच्चा चोरी सम्बन्धी फैल रही अफवाहों के दृष्टिगत आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












