Jaunpur News : चोर समझकर लड़के को तालिबानी सजा देने का वीडियो हुआ वायरल
परिजनों ने पुलिस पर लगाये आरोप, समझौते को लेकर बना रही दबाव
परिजनों ने बताया— घटना के दिन घर पर नहीं था लड़का, गया था बहन के घर
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। देश के कोने—कोने में लगभग महीनों दर महीनों भीड़ द्वारा किसी न किसी बेकसूर असहाय व गरीब की पिटाई की खबर देखने व सुनने को मिल ही जाती कभी कभी तो भीड़ द्वारा की गई पिटाई से मृत्यु हो जाने की खबर भी सुनी जाती है जिसको लेकर सड़क से लेकर संसद तक सियासत भी खूब होती दिखाई देती है एक बार फिर भीड़ के हत्थे चढ़ा युवक जिसे चोर समझकर भीड़ द्वारा तालिबानी सजा दी जा रही है।
हम बात कर रहे हैं स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पचवर गांव में विगत तीन दिन पहले गांव के दलित लड़के को चोरी के आरोप में लड़के को पहले खम्भे से बाधकर बेरहमी से पिटाई की गई। इतने से दिल नहीं भरा तो लड़के को पास के कुवे ने लटकाकर चोरी करने की सजा दी गई जबकि परिजनों का आरोप है चोरी की घटना के दिन लड़का अपने घर पर नहीं था वह अपनी बहन के घर गया हुआ था।साथ ही परिजनों ने बताया कि पिछले 3 दिनों से पुलिस लड़के को थाने में बन्द कर परिजनों पर दबंगो से समझौता करने का दबाव बना रही हैं। पुलिस दबंगो के खिलाफ अभी तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई की गई है।
पिटाई करते समय किसी ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वायरल वीडियो देख हर किसी के रौंगटे खड़े हो जा रहे हैं कि कैसे उस लड़के को कूवे में लटकाकर उसे सजा दिया जा रहा है वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि लड़के पर जबरन जुर्म कबूलने को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। बावजूद इसके भी पुलिस दबंगों पर कार्यवाही करने के बजाय पीड़ित को थाने में बैठाकर परिजनों से समझौते को लेकर दबाव बनवाया जा रहा है। वायरल वीडियो देख हर कोई पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर रहे है। साथ ही पिछले तीन दिनों से पीड़ित को हवालात में बंद किया गया है और दबंग बेखौफ इधर उधर घूम रहे हैं जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













