कृषक जागरूकता कार्यक्रम में तोराईया लाई की मिनी किट का किसानों को नि:शुल्क वितरित
नीरज यादव
आंवला, बरेली। रामनगर मझगाबा ब्लॉक मुख्यालय पर कृषि सूचना तंत्र के सुंदरीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय खरीब गोष्टी विकासखंड परिषद में आयोजित की गई। इस दौरान तमाम दूरदराज के गांवों से आए हुए किसान भी उपस्थित रहे तथा किसानों को सरकार द्वारा तोराईया और लाई की मिनी किट का निशुल्क वितरण भी किया गया।
किसानों को उन्नत किस्म के बीजों के बारे में भी जानकारी दी गई। वहीं किसानों को निशुल्क मिनिकिट मिलते ही उनके चेहरे से सी खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में धीरेंद्र सिंह चौधरी जिला कृषि अधिकारी, संजीव पाराशरी सहायक विकास खंड अधिकारी पंचायत, धर्मवीर सिंह, सुनील सिंह, अजार अहमद, विकास राणा, सुरेंद्र कुमार, यज्ञदेव शर्मा, नरेश यादव आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













