HomeVaranasiभ्रष्टाचार की भेट चढ़ती इलेक्ट्रिक बस सेवा

भ्रष्टाचार की भेट चढ़ती इलेक्ट्रिक बस सेवा

भ्रष्टाचार की भेट चढ़ती इलेक्ट्रिक बस सेवा

परिचालक टिकट में करता है भ्रष्टाचार
मिर्ज़ामुराद, वाराणसी। जनपद में उत्कृष्ट सेवा देने हेतु व स्मार्ट सिटी वाराणसी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक बस के सेवाओं का शुरुआत किया गया है लेकिन आए दिन बस के परिचालक टिकट मे भ्रष्टाचार करते रहते हैं कोई इन पर लगाम लगाने वाला है ही नहीं। 10,20 रूपए करके हजारों की चपत सरकारी खजाने पर रोजाना लगाते है। हालात यह है कि यदि एक जगह से दूसरी जगह का किराया 20 रुपय है तो 15 रूपए मे भी बिना टिकट दिए परिचालक यात्रा करवाते है। मंगलवार को मिर्जामुराद से बाबतपुर जाने वाली बस संख्या यूपी 65 केटी 5041 के परिचालक ने कई छोटी दूरियों के यात्रियों से पैसे तो लिया लेकिन बदले में कोई टिकट काटकर नहीं दिया।

इससे यह साफ जाहिर है कि उतना पैसा जेब मे रख भ्रष्टाचार किया गया। इस विषय पर दो बातें प्रमुख रूप से सामने आती है। पहला यह तो कि निजी लाभ के लिए परिचालक टिकट नहीं देते, दूसरा कुछ यात्रीगण भी चंद पैसे बचाने के चक्कर में कम पैसे देकर बिना टिकट के यात्रा करना पसंद करते हैं। आंकड़ा देखा जाए तो यदि एक यात्री से परिचालक बिना टिकट दिए ₹15 वसूल ता है तो एक दिन मे अगर वो ऐसा 20 यात्रियों के साथ करे तो 300 रुपय वह आसानी से एकत्र कर लेगा जिसका कोई भी लेखा जोखा नहीं रहेगा। इसी आंकड़े को यदि एक साल मे जोड़ा जाए तो लाखों के पार होगा। मंगलवार के दिन ही गाड़ी संख्या यूपी 32 पी एन 8723 के परिचालक ने भी कैंट से मिर्जामुराद आते समय छोटी रकम में बड़ी धांधली की, कई छोटी दूरी तय करने वाले यात्रियों से पैसे तो लिया लेकिन टिकट नहीं दिया। ऐसे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जिला स्तर के सम्बंधित अधिकारियों को तत्परता दिखाते हुए कठोर से कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read