Jaunpur News : शातिर वारण्टी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
पुष्पेन्द्र सिंह
केराकत, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों वांछित वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये विशेष अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत के नेतृत्व में न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्लू वारण्ट प्रोसेस में फरार चल रहे शातिर अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र करिया राम निवासी मुरारा थाना केराकत व मुकेश राय पुत्र आरती प्रसाद राय निवासी मुर्तजाबाद थाना केराकत को रविवार को प्रातः उनके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक मुन्नी लाल, उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव, कांस्टेबल राजेन्द्र शुक्ला, चन्द्रशेखर शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।





