Jaunpur News : रामलीला मंच पर रावण की ही हुई पिटाई
डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के एक गांव में रामलीला मंचन के दौरान रावण का अभिनय कर रहे युवक की ग्रामीणों द्वारा पिटाई की गई। मौके पर मौजूद स्थानीय सम्भ्रान्त लोगों द्वारा मामले का पटाक्षेप कराया गया जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला राम लीला मंचन के दौरान का है जब मंच पर सीताहरण का अभिनय चल रहा था कि रावण बना पात्र दर्शक दीर्घा में आगे बैठी युवती को देखकर होश खो बैठा।

युवती की तरफ इशारा करते हुए उसे हरण कर उठा ले जाने की बात मंच से कह दिया। इतना सुनते ही दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और मंच पर ही रावण बने पात्र की जमकर धुनाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद कुछ सम्भ्रान्त लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामले को शान्त कराया। रामलीला मंचन के दौरान हुई इस घटना की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।





