HomeJaunpurJaunpur News : पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर 30...

Jaunpur News : पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर 30 को लखनऊ में होगी महारैली

Jaunpur News : पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य मांगों को लेकर 30 को लखनऊ में होगी महारैली

शिक्षकों ने बैठक करके बनायी रणनीति

जौनपुर। नगर के नखास स्थित नवदुर्गा शिव मंदिर के प्रांगण में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली सहित 21 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षक एवं कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए आगामी 30 नवंबर को इको गार्डन लखनऊ में कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले शिक्षक एवं कर्मचारियों की महारैली को सफल बनाने हेतु चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक दिन का शपथ लेकर काम करने वाले विधायक एवं सांसद पुरानी पेंशन के हकदार बन जाते हैं परंतु 60 और 62 वर्ष तक की आयु तक काम करने वाले शिक्षक एवं कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन उनसे छीन ली गई और उसके बहाली के प्रति सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं।

बैठक में कहा गया कि के 18 महीने का महंगाई भत्ता सरकार द्वारा नहीं दिया गया और परिषदीय विद्यालयों के 127000 प्रधानाध्यापकों के पद समाप्त कर दिए गए तथा बिना लैपटाप तथा टेबलेट दिए शिक्षकों को आनलाइन कार्यों के लिए मजबूर किया गया। हर प्रकार से शिक्षकों का शोषण किया गया और शासनादेशों का धड़ल्ले से मजाक बनाया गया। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों का नियमितीकरण आज तक किया नहीं किया गया और आंगनवाड़ी तथा रसोइयों को न्यूनतम मजदूरी के बराबर भी वेतन नहीं दिया जा रहा है।

जिला मंत्री रविचंद्र यादव ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करना संगठन का मूल उद्देश्य है, इसके लिए हम सब हर स्तर पर प्रयत्नशील रहेंगे। जिला कोषाध्यक्ष रामदुलार यादव ने कहा कि शिक्षक 30 नवंबर को आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहें तथा 30 नवंबर को लखनऊ में आर-पार का संघर्ष किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाहगंज प्रशांत मिश्र ने कहा कि सभी शिक्षक साथी पूरी ऊर्जा के साथ रैली में प्रतिभाग कर अपनी मांगों के समर्थन में आगे आयें। बैठक में लाल साहब यादव, लक्ष्मीकांत सिंह, अनिल दीप चौधरी, सुनील यादव, शैलेंद्र सिंह, संतोष सिंह, विष्णु तिवारी, विक्रम प्रकाश, मनोज यादव, श्याम लाल मौर्य, राकेश पांडेय, मनोज उपाध्याय, विष्णु पंडित, दीपक सिंह, धीरेंद्र पाल, अखिलेश सरोज, सूर्य प्रकाश पांडेय, अजय यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read