HomeJaunpurJaunpur News: कुलपति ने सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण

Jaunpur News: कुलपति ने सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण

  • कुलपति ने सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध जौनपुर एवं गाजीपुर जनपद के महाविद्यालयों में आयोजित परीक्षाओं की निगरानी विश्वविद्यालय परिसर स्थित सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष से की जा रही है। शुक्रवार को कुलपति प्रो. राकेश सिंह ने परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद सिंह के साथ सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से महाविद्यालयों में संचालित परीक्षाओं का अवलोकन करते हुये परीक्षा व्यवस्था की जानकारी लिया।
बता दें कि दोनों जनपदों में कुल 380 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था की गई है। परीक्षाएं 3 पालियों में आयोजित की जा रही हैं। प्रथम पाली में बीएससी प्रथम सेमेस्टर के हेल्थ केयर मैनेजमेंट तथा एमए म्यूजिक प्रथम सेमेस्टर के तबला एवं गायन विषय की परीक्षाएं संपन्न हुईं। द्वितीय पाली में बीए तृतीय सेमेस्टर के अंग्रेजी विषय की परीक्षा 278 केंद्रों पर आयोजित की गई। वहीं तृतीय पाली में बीए पंचम सेमेस्टर के संस्कृत एवं म्यूजिक (वाद्य एवं गायन), बीएससी पंचम सेमेस्टर के माइक्रोबायोलॉजी तथा एमकॉम के कॉमर्स विषय की परीक्षाएं आयोजित की गई हैं।
कुलपति प्रो. सिंह ने नियंत्रण कक्ष में उपलब्ध निगरानी व्यवस्था का जायजा लेते हुए परीक्षा की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिये। साथ ही कहा कि सीसीटीवी के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी परीक्षा व्यवस्था को सुचारु और पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।सीसीटीवी निगरानी समिति के संयोजक प्रो. प्रमोद कुमार यादव, नियंत्रण कक्ष प्रभारी करुणा निराला एवं उनकी टीम द्वारा निगरानी व्यवस्था का संचालन किया जा रहा है।
परीक्षाओं को शुचितापूर्ण और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए केन्द्राध्यक्षों हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार परीक्षा की निगरानी पूरी तरह वॉयस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरों के जरिये की जायेगी जिसकी रिकॉर्डिंग कम से कम 60 दिनों तक सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा। प्रत्येक कक्ष में न्यूनतम दो कैमरे लगेंगे और प्रश्न पत्र भी कैमरों की निगरानी में केन्द्राध्यक्ष व दो कक्ष निरीक्षकों के हस्ताक्षर के बाद ही खोले जायेंगे।

 

 

 

 

Must Read