HomeJaunpurJaunpur News: समाजसेविका ने धूमधाम से मनाया श्री श्याम जन्मोत्सव, उमड़ा आस्था...

Jaunpur News: समाजसेविका ने धूमधाम से मनाया श्री श्याम जन्मोत्सव, उमड़ा आस्था का सैलाब

  • समाजसेविका ने धूमधाम से मनाया श्री श्याम जन्मोत्सव, उमड़ा आस्था का सैलाब

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में स्थित निहारिका ब्यूटी सैलून के प्रांगण में चतुर्थ श्री श्याम जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति, उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। संचालिका खुशबू जायसवाल, जिन्हें श्याम दीवानी के नाम से भी जाना जाता है, विगत 4 वर्षों से निरंतर बाबा श्याम का जन्मोत्सव आयोजित करती आ रही हैं।
जन्मोत्सव पर बाबा श्याम का भव्य श्रृंगार किया गया तथा पूरे प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया। बाबा के दरबार की मनमोहक सजावट कार्तिक इवेंट मैनेजमेंट द्वारा की गई जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। अंश अग्रहरि ने पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं खुशबू जायसवाल ने बाबा श्याम की ज्योत प्रज्वलित कर भजन-कीर्तन की शुरुआत किया।
कार्यक्रम में सुल्तानपुर से आये विक्की एवं उजाला सहित उनकी भजन-कीर्तन मंडली ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुनों से पूरा वातावरण श्याममय हो उठा। श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते, नृत्य करते और बाबा के जयकारे लगाते नजर आये। भक्तों ने बाबा को इत्र, गुलाब, पुष्पमालाओं एवं फूलों से सजाकर अपनी श्रद्धा अर्पित की तथा भोग लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान भक्तों ने भजन-कीर्तन पर जमकर नृत्य किया और अपनी भक्ति से बाबा को रिझाया। कार्यक्रम में भक्ति, प्रेम और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। जन्मोत्सव के समापन पर रात्रि भोज एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल, जायसवाल महिला समाज की अध्यक्ष आशा गुप्ता, लायंस क्लब शाहगंज खुशबू की अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, कोषाध्यक्ष नेहा अग्रहरि, जागृति चित्रवंशी, सुनीता अग्रवाल, गीता मुन्नी जायसवाल, सीमा गुप्ता, आराधना अग्रवाल, दीपिका अग्रहरि, ज्योति नैन्सी गुप्ता, अमृता सिंह, संध्या अग्रहरि, प्रभा अग्रवाल, शुभलक्ष्मी अग्रहरि, नीलम अग्रहरि, सुनीता अग्रहरि, विश्वानी जायसवाल, सुषमा जायसवाल, रूपम जायसवाल, श्वेता जायसवाल, रूबी अग्रहरि, पिंकी सेठ, अंजू मोदनवाल, निशा जायसवाल, रीमा सोनी, सोनम जायसवाल, प्रतिज्ञा अग्रहरि, निशा जायसवाल, प्रीति जायसवाल, तान्या जायसवाल, सपना गुप्ता, स्नेह अग्रहरि, पूनम जायसवाल, पंकज जायसवाल, नूपुर अग्रहरि, कामिनी पाण्डेय, किरण अग्रहरि, अमिता गुप्ता, स्मृति जायसवाल, खुशबू, सुशील सेठ, पूनम पाण्डेय, समृद्धि, गोलू सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने जन्मोत्सव में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभायी और भजन-कीर्तन एवं नृत्य के माध्यम से बाबा श्याम के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त किया।

 

 

 

 

Must Read