Jaunpur News : रक्तदान करना मानवता के प्रति सच्ची सेवाः एमएलसी
रेडक्रास सोसाइटी, विधिक सेवा प्राधिकरण व जेसीआई ने संयुक्त रूप से लगाया रक्तदान एवं जागरूकता शिविर
जौनपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर रेडक्रास सोसाइटी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जेसीआई जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिला चिकित्सालय में रक्तदान एवं जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ।

शिविर का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह सहित मुख्य चिकित्साधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह, शिवानी रावत सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी श्री सिंह ने कहा कि रक्तदान को लेकर आम जनमानस में कई भ्रांतियां हैं। उन्हें भय है कि रक्तदान करने से कोई समस्या हो सकती है परंतु ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना मानवता के प्रति सच्ची सेवा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह ने रक्तदान के फायदे बताते हुए सभी को रक्तदान करने के लिए जागरूक किया। शिवानी रावत ने कहा कि रक्तदान की कीमत उस समय पता चलती है जब किसी अपने नजदीकी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता होती है। एक यूनिट रक्त से चार व्यक्तियों को लाभ पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम संयोजक डा. मनोज वत्स ने बताया कि वर्ष 2004 में विश्व स्वास्थ्य संगठन और अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रास संघ ने 14 जून को पहली बार रक्तदान दिवस की शुरुआत की तब से निरंतर रेडक्रास रक्तदाता दिवस संचालित करता है। कुल 24 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अवसर पर डा. राजीव कुमार, डा. कमर अब्बास, डा. अंजू सिंह, सलिल यादव, शिक्षक नेता अमित सिंह, डा. हेमंत सिंह, अश्विनी सिंह, राजकुमार बिंद, समाजसेविका उर्वशी सिंह, समाजसेवी संजय उपाध्याय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. मनोज वत्स और आभार डा. विमला सिंह ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















