HomeJaunpurJaunpur News : वेण्डर्स अपने बैंकों से प्राप्त करें क्यूआर कोड, करें...

Jaunpur News : वेण्डर्स अपने बैंकों से प्राप्त करें क्यूआर कोड, करें डिजिटल ट्रांजेक्शनः डीएम

Jaunpur News : वेण्डर्स अपने बैंकों से प्राप्त करें क्यूआर कोड, करें डिजिटल ट्रांजेक्शनः डीएम

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने बताया कि लॉक डाउन से प्रभावित सभी शहरी पथ विक्रेताओं को अपना रोजगार पुनः स्थापित करने अथवा किये जा रहे रोजगार को आर्थिक रूप से और सशक्त बनाने हेतु भारत सरकार की पीएम स्वनिधि योजना जनपद जौनपुर में संचालित है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले पंजीकृत स्ट्रीट वेन्डरों को दस हजार रूपये का कैपिटल ऋण बैंकों से दिलाये जाने का प्राविधान है तथा ससमय उपरोक्त प्रथम ऋण की अदायगी करने वाले स्ट्रीट वेन्डरों को द्वितीय ट्रेंच में 20 हजार रूपये का ऋण दिया जाता है।

इस योजना के संचालन में परियोजना अधिकारी डूडा, सभी ई0ओ0 एवं बैंकर्स शामिल है। उन्होंने जिन स्ट्रीट वेन्डरों को प्रथम अथवा द्वितीय ऋण प्राप्त हो चुका है, उनसे अपील किया है कि वे अपने बैंकों में जाकर तुरन्त अपना क्यूआर कोड बैंक से प्राप्त करें और वे प्रतिदिन अपने ग्राहकों से डिजिटल रूप से पैसों का लेन-देन करें। परियोजना अधिकारी डूडा अनिल वर्मा ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत दस हजार रुपये का ऋण प्राप्त कर समय से ऋण की अदायगी करने वाले स्ट्रीट वेन्डर चाहें तो अपनी बैंक शाखा एवं ई0ओ0 से सम्पर्क कर पुनः 20 हजार रूपये का ऋण प्राप्त कर अपना आर्थिक उत्थान कर सकते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read