HomeJaunpurJaunpur News : भूस्खलन की चपेट से जौनपुर निवासी पिता-पुत्री की मुम्बई...

Jaunpur News : भूस्खलन की चपेट से जौनपुर निवासी पिता-पुत्री की मुम्बई में हुई मौत

Jaunpur News : भूस्खलन की चपेट से जौनपुर निवासी पिता-पुत्री की मुम्बई में हुई मौत

निधन की खबर होते ही परिवार में मचा कोहराम
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बेहड़ा के रग्घूपुर निवासी अमित सिंह पुत्र जितेंद्र के परिवार पर मुंबई में भारी वर्षा ने कहर ढा दिया। भारी बारिश में पहाड़ का बड़ा हिस्सा दरक करके मकान पर गिर गया। मलबे में दबकर पिता-पुत्री की मौत हो गई जबकि गम्भीर रूप से घायल पत्नी और बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां वह जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। इस घटना की सूचना गांव पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पूरे गांव में शोक छा गया है। मालूम हो कि बेहड़ा ग्राम के रग्घुपुर पुरवा निवासी पेशे से ड्राइवर जितेंद्र सिंह के तीन बेटों में सबसे छोटा अमित सिंह महाराष्ट्र के पालघर भोईदा पाड़ा बसई के एक चाल में सपरिवार रह रहते थे।

अमित बिजली मैकेनिक का काम करके परिवार की आजीविका चलाते थे। महाराष्ट्र में इन दिनों लगातार बरसात हो रही है। बुधवार की भोर में भारी बारिश के कारण उनके रिहायशी मकान के पीछे की पहाड़ी से पत्थर का बड़ा टुकड़ा दरककर मकान के ऊपर गिर गया। जिससे मकान में सो रहे 35 वर्षीय अमित सिंह पुत्र जितेंद्र सिंह तथा 14 वर्षीया रोशनी सिंह पुत्री अमित सिंह की मलवे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। मकान में सो रही अमित की 33 वर्षीय पत्नी वंदना सिंह और 10 वर्षीय पुत्र ओम सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोसियों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की जानकारी पालघर में एक दूसरे इलाके में रह रहे जितेंद्र सिंह के बड़े बेटे रिंकू सिंह ने फोन से पिता को दिया। घटना की जानकारी तेजी से गांव में फैल गई। गुरु पूर्णिमा का उत्सव मातम में बदल गया। सुबह से ही जितेंद्र कर घर सांत्वना देने के लिए लोंगों का तांता लगा हुआ है। व्यवहार कुशल अमित तथा होनहार किशोरी रोशनी के चले जाने से घर क्या पास पड़ोस के लोग रह रहकर फफक जा रहे है। मृतक अमित की माता उर्मिला व दादी वंशराजी बेहोश है तो ड्राइवरी करके बच्चों को पाल पोषकर पढ़ा लिखाकर जब आराम पूरे करने के दिन देखने थे तो जवान बेटा चला गया। 14 वर्षीया पौत्री के हृदय विदारक मौत से सदमे में जितेंद्र गुमशुम आने जाने वालो का चेहरा निहार रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read