HomeJaunpurJaunpur News : शहरी आवास की दूसरी किस्त प्राप्त करने वाले जल्द...

Jaunpur News : शहरी आवास की दूसरी किस्त प्राप्त करने वाले जल्द बनवायें अपना आवासः डीएम

Jaunpur News : शहरी आवास की दूसरी किस्त प्राप्त करने वाले जल्द बनवायें अपना आवासः डीएम

दलालों से दूर रहें प्रधानमंत्री शहरी आवास के लाभार्थी, शीघ्र खाते में आयेगा पैसा
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के जिन लाभार्थियों को द्वितीय किस्त की धनराशि प्राप्त हो चुकी है, वे तत्काल अपने आवास के लिन्टर एवं छत स्तर तक का कार्य पूर्ण करायें, ताकि उनके आवास का अन्तिम जियोटैग कराते हुए उन्हें तीसरी किस्त की धनराशि दी जा सके। पी0ओ0 डूडा अनिल वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लाभार्थियों को दलालों से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पूर्व में डूडा विभाग में कार्यरत एम0आई0एस0 के बर्खास्तगी के कारण आवास का पैसा अवमुक्त करने का कार्य अवरूद्ध हो गया था।

अब नये एम0आई0एस0 की व्यवस्था हो गई है, शीघ्र ही पात्र लाभार्थियों के आवास का पैसा उनके बैंक खाते में पहुॅचने का कार्य शुरू हो जायेगा। इसके लिए किसी दलाल अथवा बिचौलिया के पीछे भागने की कोई आवश्यकता नहीं है। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने बताया कि जियोटैग के सापेक्ष अवशेष लाभार्थियों को आवास की किस्ते अवमुक्त करने हेतु मेरे निर्देश पर परियोजना अधिकारी डूडा अनिल वर्मा द्वारा लाभार्थियों का डेटा तैयार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पैसा प्राप्त करने के उपरान्त लाभार्थी अपना अंशदान शामिल करते हुए तुरन्त अपने आवास का निर्माण कार्य शुरू कराकर उसे निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। यह ध्यान रहे कि प्राप्त धनराशि का दुरूपयोग बिल्कुल नही होना चाहिए। जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने लाभार्थियों को सचेत करते हुए कहा कि उन्हें पैसे के लिए किसी के पीछे भागने अथवा किसी को आवास के नाम पर एक पैसे देने की आवश्यकता नही है, क्योंकि यह योजना पूर्णतः निःशुल्क है। इसके बावजूद यदि लाभार्थी किसी को पैसा देता है तो उसका जिम्मेदार वह स्वयं होगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति आवास के नाम पर दलाली करते हुए पाया गया तो उसके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होनें सभी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों से भी आग्रह किया कि वे अपनी नगर निकायों में सक्रिय दलालों एवं बिचौलियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें और अपने स्तर से लाभार्थियों को सचेत भी करते रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read