HomeJaunpurJaunpur News : विभिन्न सामाजिक संगठनों ने महामहिम को भेजा पत्रक

Jaunpur News : विभिन्न सामाजिक संगठनों ने महामहिम को भेजा पत्रक

Jaunpur News : विभिन्न सामाजिक संगठनों ने महामहिम को भेजा पत्रक

जौनपुर। नागरिक समाज एवं जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से महामहिम राष्ट्रपति के नाम हसदेव अरण्य में अडानी कंपनी द्वारा फर्जी आवंटन के बल पर 6000 हेक्टेयर भूमि से साढ़े 4 लाख वृक्षों की कटाई हसदेव नदी के जल के दोहन आदिवासियों को उनके जल, जंगल, जमीन से बेदखल करने एवं हाथियों समेत 28 विलुप्त प्राय वन्य प्राणियों को बचाने उनको सुरक्षित करने के लिए अडानी कंपनी के कोल ब्लाक आवंटन के विरुद्ध हसदेव के जंगलों में चल रहे जनांदोलन व हसदेव अरण्य संघर्ष समिति के साथ एकजुटता कायम करने तथा आंदोलन के समर्थन में जिले के जन संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

संगठन के साथियों ने जुलूस निकाल नारेबाजी करते हुये जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विस्तार से हसदेव अरण्य, वन्य प्राणियों, आदिवासियों के जीवन और उनकी संस्कृति सभ्यता को बचाने की मांग की गयी। साथ ही प्रदर्शनकरियों ने यह भी कहा कि हसदेव अरण्य संघर्ष समिति के साथ हमारी एकजुटता तब तक रहेगी जब तक आंदोलनकारियों की सारी मांगे मान नहीं ली जाती है। इस अवसर पर लाल प्रकाश राही, शोभना स्मृति, रेनू सिंह, संतोष कुमार, रामजीत आदिवासी, सहारू, निखिल आदर्श कश्यप समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read