HomeJaunpurJaunpur News : साइबर अपराधों से रहें सजग, जानकारी ही सही बचाव...

Jaunpur News : साइबर अपराधों से रहें सजग, जानकारी ही सही बचाव हैः एएसपी

Jaunpur News : साइबर अपराधों से रहें सजग, जानकारी ही सही बचाव हैः एएसपी

विशेषज्ञ ओम प्रकाश जायसवाल ने दी साइबर सम्बन्धित जानकारी
सेण्ट जेवियर्स कान्वेंट स्कूल में बच्चों के बीच आयोजित हुई गोष्ठी
जौनपुर। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार माह के प्रत्येक प्रथम बुधवार को साइबर जागरूकता अभियान के क्रम में नगर क्षेत्र के शकरमण्डी स्थित सेण्ट जेवियर्स कान्वेंट स्कूल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. संजय कुमार के नेतृत्व में छात्र/छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को साइबर क्राइम से सम्बन्धित बचाव की जानकारी दी गयी।

इसके पहले बच्चों ने तिलक लगाकर आये मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. संजय कुमार एवं साइबर विशेषज्ञ ओम प्रकाश जायसवाल का अभिनंदन किया। इसके उपरान्त विद्यालय की प्रबंधक सुनीता चन्द्रा एवं प्रधानाचार्य अनिल गुप्ता ने बुकें देकर अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि डा. कुमार ने कहा कि साइबर अपराध के शिकार होने से बचने के लिये मोबाइल और कम्युनिकेशन गजट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सोशल साइट्स ऐप के उपयोग से पहले उसकी प्राइवेसी जरूर चेक करनी चाहिए। मोबाइल पर किसी को भी अपने एटीएम और बैंक सम्बन्धित कोई भी जानकारी न दें। आनलाइन शापिंग करते हुये भी सजगता बरतनी चाहिये। साइबर विशेषज्ञ ओम प्रकाश जायसवाल ने बताया कि जीवन भर की कमाई एक झटके में गंवाने वाले लोगों में यदि जागरूकता आ जाय तो लोग ठगी का शिकार न हो। साइबर फ्राड के लगातार बढ़ते मामले और उससे निजात पाने के कई तरीके समय समय पर बताये जाते हैं लेकिन फिर भी साइबर फ्राड थमने का नाम नहीं ले रहा है। फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर मित्रों से रुपये मांगने का धंधा इन दिनों काफी जोरों पर है।

हनी ट्रैपिंग जैसे मामलों में लोगों को इस तरह के फ्राड के प्रति जागरूक रहना चाहिये। श्री जायसवाल ने आनलाइन ठगी से बचने के लिये निम्न उपाय बताते हुये कहा कि किसी भी कम्पनी का कस्टमर केयर नम्बर उसकी आधिकारिक वेबसाइट से ही लें, क्योंकि साइबर ठगों ने अपने मोबाइल फोन नम्बरों को विभिन्न आनलाइन कंपनियों के कस्टमर केयर के नाम से गूगल पर अपडेट कर रखा है। कोई भी बैंक अधिकारी फोन पर कभी भी एटीएम, खाते व क्रेडिट कार्ड से संबंधित जानकारी नहीं मांगता, इसलिए कभी भी फोन काल पर बैंक से संबंधित जानकारी शेयर न करें। किसी भी क्यूआर कोड से पेमेंट लेते या देते समय पूरी सतर्कता बरतते हुए यह जरूर देखें कि क्यूआर कोड पेमेंट लेने वाला है या देने वाला। किसी को भी मोबाइल या फोन पर अपने खाते का विवरण न दे। आनलाइएं शापिंग या पेमेंट करते हुए विशेष सावधानी रखें। फेसबुक इत्यादि सोशल साइट्स के पासवर्ड बेहद गोपनीय रखें और समय समय पर बदलते रहे। अन्त में विद्यालय प्रबंधक सुनीता चन्द्रा एवं प्रधानाचार्य अनिल गुप्ता ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. संजय कुमार, साइबर विशेषज्ञ ओम प्रकाश जायसवाल एवं शकरमण्डी पुलिस चौकी प्रभारी शैलेन्द्र सिंह को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के अलाा तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read