HomeJaunpurJaunpur News : साहित्य सम्मान के लिये संस्थाओं से संस्तुतियां आमंत्रित

Jaunpur News : साहित्य सम्मान के लिये संस्थाओं से संस्तुतियां आमंत्रित

Jaunpur News : साहित्य सम्मान के लिये संस्थाओं से संस्तुतियां आमंत्रित

जौनपुर। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा वर्ष-2021 के दिये जाने वाले सम्मानों यथा भारत-भारती सम्मान, लोहिया साहित्य सम्मान, हिन्दी गौरव सम्मान, महात्मा गांधी साहित्य सम्मान, दीन दयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान, अवन्ती बाई साहित्य सम्मान, अटल बिहारी बाजपेयी साहित्य सम्मान, साहित्य भूषण, लोक भूषण, कला भूषण, विद्या भूषण, विज्ञान भूषण, पत्रकारिता भूषण, प्रवासी भारतीय हिन्दी भूषण, बाल साहित्य भारती सम्मान, सौहार्द सम्मान, हिन्दी विदेश प्रसार सम्मान, विश्वविद्यालय स्तरीय सम्मान, मधुलिमये साहित्य सम्मान, राजर्षि पुरुषोत्तम दास टण्डन सम्मान, विधि भूषण सम्मान, श्रीनारायण चतुर्वेदी साहित्य सम्मान के लिए साहित्यकारों व साहित्यिक संस्थाओं से संस्तुतियां आमंत्रित हैं।

Jaunpur News : Bhandari outpost police caught one with intoxicant powder

संस्तुति प्रपत्र के साथ संस्तुतिकर्ता का स्पष्ट नाम, पता दूरभाष सहित तथा जिसके नाम की संस्तुति की जा रही है, उसका जीवन वृत्त सम्पर्क सूत्र/दूरभाष संख्या सहित संस्तुति प्रपत्र के साथ संलग्न होना अनिवार्य है। एक संस्तुति प्रपत्र पर किसी एक साहित्यकार के नाम की संस्तुति ही मान्य होगी। निर्धारित तिथि के उपरान्त प्राप्त संस्तुतियों पर विचार नहीं किया जायेगा जिसकी अन्तिम तिथि 23 मई है। उपर्युक्त सम्मानों हेतु संस्तुतियां एवं पुस्तक/प्रविष्टि सहित पुस्तकें ‘पुरस्कार सम्बन्धी’ शीर्षक से निदेशक उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान राजर्षि पुरुषोत्तम दास टण्डन हिन्दी भवन 6 महात्मा गांधी मार्ग लखनऊ को भेजी जायेंगी। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान पुरस्कार नियमावली 1997 (यथा संशोधित-2022) संस्तुति प्रपत्र तथा पुरस्कारों से सम्बन्धित अन्य जानकारी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध है और उसमें उपयुक्त निर्धारित प्रपत्र भी उपलब्ध है जिन्हें डाउनलोड किया जा सकता है। सम्मानों की संस्तुतियों संस्थान की ई-मेल पर भी निर्धारित तिथि के भीतर भेजी जा सकती है जिसे संस्तुतिकर्ता को डाक द्वारा मूल रूप में हस्ताक्षर सहित संस्थान को भेजनी होगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read