HomeJaunpurJaunpur News : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न

Jaunpur News : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न

Jaunpur News : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न

डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र स्थित शिक्षक सदन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि ग्राम भलुआही स्थित अपनी जमीन पर बनाये गये कार्यालय में बैठकर सेवानिवृत्त कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं मानव उत्थान सेवा समिति के अध्यक्ष सत्य देव सिंह विभागीय कार्यों को निपटा रहे थे। तभी अराजक तत्व आये और विवाद करने लगे कि यह जमीन मेरी है। जिस पर विवाद बढ़ गया।

Jaunpur News : Uttar Pradesh Primary Teachers Association meeting concluded

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गयी और यथास्तिथि बरकरार रहने की बात कही। लेकिन अगले सुबह कार्यालय एवं सामान को अराजकतत्वों द्वारा हटा दिया गया। बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने अराजकतत्वों द्वारा किये गये कृत्यों की निंदा करते हुए उचित कार्रवाई की मांग किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेशीय अध्यक्ष के साथ न्याय नहीं हुआ तो शिक्षक आंदोलन को बाध्य होंगे। इस मौके पर जिला मंत्री डा. भानु प्रताप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष उमेश मिश्र, ब्लाक मंत्री राय साहब यादव, शिलाजीत, दिनेश सिंह, राजेश सिंह, विद्याधर दूबे, गया प्रसाद, जुबेर अहमद, राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read