Jaunpur News : ट्रिब्यूनल जज ने विधिक दर्शन पत्रिका का किया विमोचन
कानून के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी पत्रिका
हिमांशु श्रीवास्तव एडवोकेट
जौनपुर। वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण के जज मनोज कुमार सिंह गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि ‘विधिक दर्शन’ पत्रिका का गुरुवार को मतापुर स्थित ट्रिब्यूनल में विमोचन किया। उन्होंने कहा कि कानून के क्षेत्र में यह पत्रिका मील का पत्थर साबित होगी। संभवतः प्रदेश में यह पहला ट्रिब्यूनल है जिसमें इस प्रकार की पत्रिका छपी है। उन्होंने सम्पादक हिमांशु श्रीवास्तव एडवोकेट व सह सम्पादक राना प्रताप सिंह तथा अन्य अधिवक्ताओं की प्रशंसा करते हुए आशा व्यक्त किया कि भविष्य में इस प्रक्रिया में अन्य विधिक पहलुओं को दर्शाते हुए सतत आगे बढ़ाते हुए समाज की सेवा व राष्ट्र के निर्माण में योगदान करते रहेंगे।

विमोचन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात अधिवक्ताओं ने अतिथिगण का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि यूनियन बैंक के प्रबंधक सुनील कुमार व बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर मनोज कुमार गुप्ता ने विधिक पहलुओं से जुड़ी इस पत्रिका के प्रकाशन को स्वागत योग्य कदम बताया तथा कहा कि पत्रिका के अगले अंक में बैंक से जुड़ी जानकारियां भी वे मुहैया करायेंगे। ट्रिब्यूनल जज व वरिष्ठ अधिवक्ताओं की प्रेरणा से जन सामान्य के लाभ के लिये यह पत्रिका प्रकाशित कराई गई है।
सचिव शिवानी रावत ने पत्रिका के प्रकाशन के लिये अधिवक्ताओं को बधाई दी। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अधिवक्ता वीरेंद्र सिन्हा, दिलीप श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, सत्येंद्र सिंह, एके सिंह, प्रवीण मोहन श्रीवास्तव, बिहारी लाल पटेल, सूर्यमणि पाण्डेय, रविंद्र विक्रम सिंह, सुभाष मिश्र, बृजेश निषाद, निलेश निषाद, अवधेश यादव, चन्द्र प्रकाश दूबे, राज नारायण यादव, मोहसीन जमाल, एसपी राय, अमितेश आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















