सीएम के आदेश को ठेंगा दिखाते दौड़ रहे डग्गामार वाहन
नीरज यादव
आंवला, बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद भी जिले में डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगता नहीं दिख रहा है। टेम्पो आदि डग्गामार वाहन धड़ल्ले से सवारियां ढो रहे हैं। अधिकारी कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। बीते तीन दिन पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई के सख्त निर्देश दिये थे। अभी इन आदेशों पर स्थानीय स्तर पर कोई अमल नहीं हुआ है।

आंवला व सिरौली, अलीगंज आदि मार्गों पर डग्गामार वाहन यातायात नियमों को ठेंगा दिखाते हुए दौड़ रहे हैं। हद तो यह है कि टेम्पो की पायदान पर भी यात्री सफर कर रहे हैं। किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। गौरतलब है कि आंवला रामनगर व सिरौली मार्ग पर डग्गामार वाहनों की वजह से निजी बसों का संचालन पूरी तरह बंद हो चुका है। बसों का संचालन बंद होने से डग्गामार वाहन चालाक यात्रियों से किराये की मुंह मांगी कीमत वसूल रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















