Jaunpur News : संयुक्त किसान मोर्चा ने तहसील में किया धरना प्रदर्शन
उपजिलाधिकारी को 13 सूत्रीय मांगों का सौंपा गया ज्ञापन
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। सरकार की किसान मजदूर, जन विरोधी एवं राष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा ने तहसील में धरना प्रदर्शन किया।

राष्ट्रपति व राज्यपाल को संदर्भित 13 सुत्रिय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को सौंपा गया। फसलों का समर्थन मूल्य, किसान आन्दोलन में शहीद किसानों मे आश्रितों को मुआवजा, किसानों पर फर्जी मुकदमे वापस लेने, लखीमपुर खीरी के हत्यारे को सजा दिलाने, बिजली निजीकरण बिल वापस लेने, मनरेगा का बजट बढ़ाने, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा, क्षति का मुआवजा देने, पेट्रोल, डीजल, गैस के दाम पर प्रतिबंध लगाने आदि की मांग की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड जय लाल सरोज,संचालन सत्य नारायण पटेल ने किया। इस अवसर पर राजनाथ यादव, अशोक पांडेय, सुबास चन्द पटेल, भूलन बौद्ध, राजदेव पटेल, बसंत लाल, राम बुझारथ, बाबू राम, सुषमा सिंह आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















