Jaunpur News : सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बैंकों में की चेकिंग
बैंकों व चौराहे के आकस्मिक निरीक्षण से लोगों में मची हलचल
पुष्पेन्द्र सिंह
केराकत, जौनपुर। अपने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को केराकत और थानागद्दी के बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बैंक के अंदर मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गयी। बैंक में बाहर टहल घूम रहे संदिग्ध लोगों की पूछताछ की गयी।

बाइकों की जांच-पड़ताल की गयी। इससे सभी बैंको में अफरातफरी का माहौल बना रहा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने पुलिस कर्मियों के साथ स्टेट बैंक, यूबीआई, ग्रामीण बैंक में चेकिंग किया। इस दौरान पुलिस ने बैंक में आए लोगों से पूछताछ की। इस दौरान सीसीटीवी, अलार्म, सुरक्षा गार्ड, रजिस्टर सहित सुरक्षा से जुड़े अन्य बिंदुओं की जांच की गई। चेकिंग के दौरान बैंक में संदिग्धों की तलाशी के साथ पूछताछ की गई। पुलिस ने बैंक अधिकारियों को सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही न बरतने की अपील की। बाहर खड़े वाहनों की भी जांच-पड़ताल की। पुलिस द्वारा यह चेकिंग बैंकों की सुरक्षा के मद्देनजर की गई लेकिन अचानक बैंक आकर पुलिस द्वारा ग्राहकों से पूछताछ करने से कुछ देर के लिए बैंक में मौजूद ग्राहक और बैंककर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















