Jaunpur News : साथी की असामयिक मौत पर अधिवक्ताओं ने जताया शोक
विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम न्यायालय परिसर में दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता मनराज पाल की हुई असामयिक दुःखद मौत पर साथी अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया।

अधिवक्ताओं ने ग्राम न्यायालय परिसर में शोक गोष्ठी में दो मिनट का मौन रखकर मृतक साथी अधिवक्ता की आत्मा के शान्ति के लिए प्रार्थना किया और न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस अवसर पर अधिवक्ता फूलचन्द्र मौर्य, विपिन मौर्य, राजेन्द्र बहादुर सिंह, दीपक शुक्ल, लक्ष्मी शंकर पाल, राम प्रसाद यादव, राजेन्द्र प्रसाद, श्याम सुन्दर यादव, अशोक विश्वकर्मा, विपिन सिंह समेत दो दर्जन अधिवक्ता उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















