HomeJaunpurJaunpur News : यूनियन बैंक ने संगोष्ठी का किया आयोजन

Jaunpur News : यूनियन बैंक ने संगोष्ठी का किया आयोजन

Jaunpur News : यूनियन बैंक ने संगोष्ठी का किया आयोजन

अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया जलालपुर शाखा द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय के तत्वावधान में ग्राहक संगोष्ठी का आयोजन करखियाँव औद्योगिक क्षेत्र में किया गया। जिसमें 22 उद्यमियों ने भाग लिया। संगोष्ठी में उद्यमियों को बैंक द्वारा शुरू की गयी एमएसएमई बोनांजा स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। संगोष्ठी में बताया गया कि इस स्कीम के अंतर्गत यूनियन बैंक द्वारा ग्राहकों व एमएसएमई इकाइयों को सभी बैंकों के मुकाबले सस्ते दर 6.80 प्रतिशत पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

कार्यक्रम में मौजूद उद्यमियों ने बैंक द्वारा शुरू की गई एमएसएमई बोनांजा स्कीम की प्रशंसा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्र प्रमुख रजत कुमार नन्दा ने कहा कि सभी उद्यमियों के सहयोग से अन्य उद्यमियों को भी बैंक की स्कीम में जोड़ने का प्रण लिया गया। इसके बाद श्री नन्दा ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर जटाशंकर झा मुख्य प्रबंधक (ऋण), शाखा प्रमुख जलालपुर रत्नेश कुमार सिंह, शाखा प्रमुख त्रिलोचन महादेव दीपशिखा सिंह, उद्योगपति संघ करखियाँव के अध्यक्ष मनोज कुमार मढेशिया आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Must Read