HomeJaunpurJaunpur News : ईसीसीई क्रियान्वयन कार्यशाला का किया गया आयोजन

Jaunpur News : ईसीसीई क्रियान्वयन कार्यशाला का किया गया आयोजन

Jaunpur News : ईसीसीई क्रियान्वयन कार्यशाला का किया गया आयोजन

राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। बीआरसी धर्मापुर के प्रशिक्षण हॉल में ईसीसीई क्रियान्वयन कार्यशाला का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं सीडीपीओ धर्मापुर के नेतृत्व में किया गया। कार्यशाला में स्थानीय विकास खण्ड के सभी प्राथमिक विद्यालय से एक-एक शिक्षक ने नोडल शिक्षक के रूप में प्रतिभाग किया। विकास खण्ड के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकत्रियों ने भी कार्यशाला में प्रतिभाग किया।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा और प्राथमिक शिक्षा में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला रखना रहा। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को ईसीसीई कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं अंकित दक्षता जैसे प्रारंभिक शिक्षा के आयामों, खेल, गतिविधियों, कहानियों, कविताओं, बाल गीतों के माध्यम से एवं शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रयोग करते हुए आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को प्रारंभिक कक्षाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिये तैयार करना एवं प्राथमिक शिक्षा के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण कार्य करने के संबंध में प्रशिक्षित किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रिया पांडेय एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी ने अपना अमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Must Read