HomeJaunpurJaunpur News : बीएसए के नेतृत्व में मड़ियाहूं में चला महा अभियान

Jaunpur News : बीएसए के नेतृत्व में मड़ियाहूं में चला महा अभियान

Jaunpur News : बीएसए के नेतृत्व में मड़ियाहूं में चला महा अभियान

महेश पाल
मड़ियाहूं, जौनपुर। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. अतुल प्रकाश यादव के आह्वान पर शासन की मंशा को साकार करने में सहयोग प्रदान करने के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे जिलाव्यापी स्कूल चलो अभियान को मूर्त रूप देने के क्रम में विकास खंड मड़ियाहूं अंतर्गत कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीरबलपुर के सेवित क्षेत्रों में महा अभियान चलाया गया।

विभिन्न बाजारों बस्तियों ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूरों व मालिकों से मिलकर शिक्षा के महत्व को समझाते हुए बच्चों का नामांकन कराया गया। नवनामांकित बच्चों का माल्यार्पण कर कापी, कलम, पेंसिल, रबर आदि देकर प्रोत्साहित किया गया। तत्पश्चात विद्यालय परिसर में अभिभावक जागरूकता संगोष्ठी संपन्न हुई जिसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मड़ियाहूं मनोज यादव एवं पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा. अतुल प्रकाश यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया। इस मौके पर बोलते हुए पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि आगामी 30 अप्रैल तक हम लोग शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। उसके बाद अगले माह से शिक्षकों के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वृहद आंदोलन चलाया जाएगा।

खंड शिक्षा अधिकारी मड़ियाहूं मनोज यादव ने कहा कि जब तक मड़ियाहूं बच्चों का नामांकन करवाने में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त नहीं कर लेता है तब तक हम लोग चैन से नहीं बैठेंगे। समीपवर्ती प्राथमिक विद्यालय सुंगुलपुर व अन्य विद्यालयों में भी नामांकन मेले का आयोजन किया गया और बच्चों ने बढ़-चढ़कर के अभिभावकों के साथ अपना नामांकन कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई मड़ियाहूं के अध्यक्ष राय साहब यादव एवं संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद यादव ने किया। समारोह में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री शिव कुमार सरोज, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री रवि चंद यादव, रंजना पांडेय, सेवा लाल पटेल, कमलेश यादव, रविंद्र नाथ यादव, शैलेंद्र कुमार, अच्छे लाल आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read