HomeJaunpurJaunpur News : सुभासपा के नवनिर्वाचित विधायकों व पदाधिकारियों का हुआ जोरदार...

Jaunpur News : सुभासपा के नवनिर्वाचित विधायकों व पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत

Jaunpur News : सुभासपा के नवनिर्वाचित विधायकों व पदाधिकारियों का हुआ जोरदार स्वागत

जौनपुर। नगर के रोडवेज के पास स्थित एक होटल में गुरूवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. बलिराज राजभर, राष्ट्रीय महासचिव डा. जेपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ छोटे लाल बनारसी, जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय और जखनियां गाजीपुर के विधायक बेदी राम का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

स्वागत समारोह के बतौर मुख्य अतिथि डा. बलराज राजभर ने कहा कि राजभर समाज को प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर पहचान व सम्मान दिलाने वाले तथा उनके हित में प्रदेश और केंद्र की सरकारों से लड़ाई लेने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के साथ कार्यकर्ताओं को अभी और तन, मन, धन से जोर लगाना है, क्योंकि गरीबों और पिछड़ों के हक की लड़ाई सहित राजभर के हक की लड़ाई केवल ओम प्रकाश राजभर ही लड़ सकते हैं। विशिष्ट अतिथि नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महासचिव डा. जेपी सिंह ने बेरोजगार युवाओं, शिक्षित बेरोजगारों, किसानों तथा सर्व समाज के हित की लड़ाई का मसीहा ओम प्रकाश राजभर को बताया। उन्होंने कहा कि सुभासपा की सबसे बड़ी मांग है कि सदन में कानून बनाया जाए जिससे सर्व समाज के बच्चों के निःशुल्क, समान व अनिवार्य शिक्षा सभी सरकारी या प्राइवेट विद्यालयों में सुनिश्चित किया जाए।

विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री व जफरबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को आगामी चैलेंज को स्वीकार कर अपनी तैयारियों को मजबूत करने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि बीजेपी का दोहरा चरित्र है, करनी और कथनी में बहुत अंतर है। जखनियां-गाजीपुर के नवनिर्वाचित विधायक बेदी राम ने कहा कि संगठन को और मजबूत किया जाए और कार्यकर्ताओं के हर तरह की जरूरतों के लिए वे 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष छोटे लाल बनारसी, चंदन राजभर, हरी लाल राजभर, जिलाध्यक्ष बृजभान राजभर, सपा के जफराबाद विधानसभा अध्यक्ष रमेश साहनी ने अपने विचार रखते हुये सबका स्वागत किये। उपस्थित सभी लोगों ने मंचासीन मुख्य व विशिष्ट अतिथियों का माला पहनाकर जोरदार ढंग से स्वागत किया। कार्यक्रम में डा. सुनील राजभर, जिला महिला अध्यक्ष माया शर्मा, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश पासवान, विधानसभा अध्यक्ष शाहगंज वीरेंद्र राजभर, मल्हनी अध्यक्ष राजेश राजभर, ब्लाक अध्यक्षगण अरविंद राजभर, नीरज कनौजिया, राममूरत राजभर, प्रधान राम लोटन राजभर, विक्रम राजभर, श्रीनाथ मोदनवाल, हरिहर राजभर, बसंत लाल राजभर, मोती लाल राजभर, जय नारायण राजभर, लालू राजभर, अजय प्रजापति, इरशाद अंसारी, गुड्डू सरोज, राजेश सिंह, आनंद पटेल, नवीन मौर्य, निहाल सिंह, आशीष सिंह, सुधांशु सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read