HomeJaunpurJaunpur News : जाको राखे साइयां, मार सके न कोय....

Jaunpur News : जाको राखे साइयां, मार सके न कोय….

Jaunpur News : जाको राखे साइयां, मार सके न कोय….

दूसरों को सुख देने व सेवा करने वालों के साथ ऊपर वाला होता हैः नजम अहमद
जौनपुर। ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’। उक्त कहावत गुरूवार को उस समय एक विद्युत कर्मी पर चरितार्थ हुई जब वह 11 हजार वोल्टेज तार को जोड़ते समय विद्युल पोल से अचानक नीचे गिर गया।

Jaunpur News : जेसीआई शाहगंज सिटी ने लगाया रक्तदान शिविर

मालूम हो कि दीवानी न्यायालय मार्ग पर स्थित शेखपुरा में लगा ट्रांसफार्मर बीती रात लगभग 12 बजे अचानक जल गया। इसकी जानकारी होने पर विद्युत विभाग द्वारा ठीक किया गया लेकिन वह भी जल गया। तत्पश्चात् इस समय पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुये एक्सईएन नजम अहमद के निर्देश पर गुरूवार को ट्राली ट्रांसफार्मर भिजवाया गया। आधा दर्जन से अधिक कर्मचारी लगे हुये थे जहां एक विद्युतकर्मी 11 हजार वोल्टेज तार जोड़ने के लिये विद्युत खम्भे पर चढ़ा। लोगों की मानें तो किसी के जनरेटर द्वारा अचानक उल्टी लाइट विद्युत पोल पर आ गयी जिसकी चपेट में खम्भे पर चढ़ा उक्त विद्युतकर्मी आ गया।

परिणामस्वरूप वह विद्युत खम्भे से नीचे सड़क पर गिर गया लेकिन जब ऊपर वाला खुश है तो किसी को क्या हो सकता है। उक्त कर्मी के नीचे गिरते ही साथ में काम कर रहे अन्य साथियों ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से तत्काल उसे जिला अस्पताल ले गये जहां तत्काल उपचार शुरू हो गया। वहीं जानकारी होने पर पवित्र माह रमजान में व्रत रहे एक्सईएन नजम अहमद भी अपने मातहत अश्वनी श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके बाद वहां से सीधे जिला अस्पताल गये जहां चिकित्सकों से मिले तो बताया गया कि ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय।’ उक्त कर्मी का कुशल क्षेम पूछकर श्री अहमद पुनः मौके पर पहुंचे जहां कार्य कर रहे अन्य कर्मचारियों को हौंसला बढ़ाते हुये कहा कि दूसरों को सुख पहुंचाने एवं दूसरों की सेवा करने वालों के साथ ऊपर वाला होता है। श्री अहमद ने कहा कि लोगों को इस समय पर पड़ रही गर्मी से निजात दिलाने के लिये विद्युतकर्मी गर्मी एवं विद्युत की भट्ठी में तप रहे हैं, इसलिये ऐसे लोगों के साथ ऊपर वाले के साथ लोगों की दुआएं सदैव साथ रहती हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read