HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : गांजा के साथ शातिर सहित दो वारण्टी गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS : गांजा के साथ शातिर सहित दो वारण्टी गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS : गांजा के साथ शातिर सहित दो वारण्टी गिरफ्तार

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने में निरन्तर प्रयत्नशील थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में पुलिस ने 1-100 कि.ग्रा. गांजा के साथ शातिर अभियुक्त सहित दो अन्य वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में अपराधियों तथा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह व कांस्टेबल संजय सिंह क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वांछित अभियुक्त की तलाश में चक्रमण कर रहे थे। विश्वसनीय सूचना के आधार पर शेखाही नहर पुलिया के पास पहुंची पुलिस टीम को देखकर एक युवक भागने लगा। युवक संदिग्ध लगने पर पुलिस ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से 01-100 कि.ग्रा. अवैध गांजा बरामद किया गया।

पकड़े गये युवक की पहचान थाना क्षेत्र के सरपतहां निवासी सुनील कुमार पुत्र सुखई के रूप में हुई। वहीं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक सच्चिदानंद ने पलिया गांव निवासी राजपत पुत्र हरी लाल तथा उपनिरीक्षक सुनील चौरसिया ने गैरवाह गांव निवासी संतोष सिंह पुत्र राम मिलन को गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि गांजा के साथ गिरफ्तार किए गये युवक के खिलाफ स्थानीय स्थानीय थाने में गोवध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करने के साथ ही सभी को चालान न्यायालय भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read