HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : स्कूल चलो अभियान का हुआ आगाज

JAUNPUR NEWS : स्कूल चलो अभियान का हुआ आगाज

JAUNPUR NEWS : स्कूल चलो अभियान का हुआ आगाज

जौनपुर। स्कूल चलो अभियान 2023-24 व संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में हुआ। मुख्य अतिथि सांसद राज्यसभा सीमा द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह व मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम व डायट प्राचार्य डा0 राकेश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुये दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राइमरी विद्यालय पुलिस लाइन की बच्चियों ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया।

इसके पहले इस अभियान की शुरुआत लोकभवन लखनऊ में 11 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया जिसका एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण उपस्थित लोगों ने देखा तथा यूटयूब लिंक को मोबाइल के माध्यम से शिक्षको, एआरपी, अभिभावकों सहित अन्य लोगों ने भी देखा।

मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चे स्कूल जाये और संचारी रोग से बचें, कोई भी बच्चा स्कूल में नामांकन से न छूटने पाये। ये हर माता-पिता व अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों का नामांकन स्कूल में जरुर करायें। यदि आप शिक्षा ग्रहण कराते हैं तो वह आत्मनिर्भर बनाता है और उसका चौमुखी विकास होता है। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों मे कायाकल्प व शिक्षण कार्य में बहुत परिवर्तन और सुधार हुआ है।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि परिषदीय विधालयों मे पिछले साल बहुत अच्छा कार्य हुआ, अब इस वर्ष और बेहतर करना है, विशेष रूप से जनप्रतिनिधि, प्रधान से मिलकर नामांकन के साथ साथ बच्चों की उपस्थिति पर बल दे। डायट प्राचार्य ने कहा कि पिछले सत्र मे पूरे उत्तर प्रदेश में जौनपुर नामांकन में दूसरे नम्बर पर, आपरेशन कायाकल्प में सातवें नम्बर पर व निपुण लक्ष्य में चौथे नम्बर पर रहा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने लोगोंं का स्वागत करते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के अधिक से अधिक नामांकन को प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की गई है जो एक माह तक चलेगा।

अतिथियों के हाथों बच्चों को पुस्तक प्रदान किया गया। अन्त में आभार प्रधानाध्यापिका नीतू सिंह ने व्यक्त किया। संचालन अजय मौर्य व प्रशांत मिश्रा ने किया। इस अवसर पर तमाम अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read